2011 में भारत को विश्व कप जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टीम में भविष्य के बारे में खुलासा हो गया है। इंग्लैंड में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना चौथा और आखिरी वनडे विश्व कप खेल लिया है। वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे।
Copyright Holder: CrickBeat
विश्व कप 2019 के बाद एमएस धोनी संन्यास के लेंगे ऐसा सभी लोगो का मानना था। लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया है। लेकिन अब कुछ समय के लिए वह टीम से बाहर रहेंगे ऐसा निर्णय भी उन्होंने लिया है। धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए खुद को अनुपलब्ध कर दिया है। कुछ समय के लिए वह टीम से बाहर ही रहने वाले है। कुछ समय बाद वह टीम का हिस्सा बन सकते है।
Copyright Holder: CrickBeat
ऑफिशियल सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा,"एमएस धोनी वेस्टइंडीज में नहीं जाने वाले है। वह किसी भी घरेलू या विदेशी सीरीज के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद नहीं होंगे। ऋषभ पंत उनकी जगह लेगा और उसे टीम में सेटल होने में अभी वक्त लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे, वह 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड का हिस्सा बन सकते है, लेकिन टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे। इस टीम को किसी के दिशा निर्देश की जरूरत है और धोनी उसके लिए परफेक्ट है।"
Copyright Holder: CrickBeat
सोर्स ने यह भी कहा है कि धोनी को कब संन्यास लेना है यह बात बताने की ज़रूरत नहीं है। धोनी ने अपने करियर में हर बात साबित कर दी है। वह संन्यास लेंगे, लेकिन इतनी जल्दी किस बात की है? शुक्रवार को चयन समिति की मीटिंग है जिसमे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम घोषित हो जाएगी।
आपके अनुसार क्या धोनी को संन्यास ले लेना चाहिए? या फिर नहीं? कमेंट करके हमें ज़रूर बताए।
धोनी ने दिए संन्यास लेने के संकेत, वेस्टइंडीज दौरे से पहले किया यह काम
Reviewed by Author
on
July 17, 2019
Rating: